The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू,रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान

Spread the love

नई दिल्ली। प्रदर्शनकारी किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू हो चुका है। अमृतसर में देवी दासपुरा गांव में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ चुके हैं। रेल रोको आंदोलन के बारे में भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा कि ये अलग-अलग ज़िलों में अलग-अलग जगह होगा। पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनकी मांग है कि सरकार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे। नॉर्दन रेलवे का आंदोलन पर बयान आया है। बताया गया है कि अबतक 30 जगहों पर इसका असर है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *