The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के कालाबाजारी और जमाखोरी दुकानों में लगातार छापामार कार्रवाई जारी

Spread the love

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर एवं गठित टीम द्वारा गुड़ाखू लाईन स्थित दुकानों में आकस्मिक दबिश देकर जांच की कार्रवाई की गई। साथ ही उपभोक्ता से अधिक मूल्य के बारे में जानकारी ली गई। स्थिति सामान्य पाया गया। कलेक्टर सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करें। जिन दुकानों में कालाबाजारी और जमाखोरी पाई जाएगी उन दुकानों को सील कर एफआईआर की कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *