Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केशकाल घाटी में बेकाबू ट्रक ने 3 ट्रकों को मारी ठोकर,हादसे के बाद लगा लंबा जाम

Spread the love

केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन कहलाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी में 17 अक्टूबर की रात जाम लग गया। केशकाल पुलिस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घाट के तीसरे मोड़ के समीप बेकाबू ट्रक ने 3 ट्रकों को ठोकर मार दी है। ट्रक का ब्रेक फैल होने के चलते यह दुर्घटना होंना बताया जा रहा है। हालांकि ट्रक में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए हैं, किसी को गम्भीर चोट नहीं आई है लेकिन अनियंत्रित होने वाली ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, एक ओर से आवागमन बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि केशकाल घाट की हालत विगत कुछ दिनों से काफी जर्जर हो गई है। घाट चढ़ने व उतरने वाले वाहन चालक काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में घाट के दोनों ही ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि जब भी केशकाल घाट जाम होता है तो यात्रियों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor