The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimePolice Department

तेज रफ्तार कार चालक ने नशे में सड़क पर राहगीरों को मारा ठोकर,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर में शुक्रवार की आधी रात को तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे में सड़क पर राहगीरों को ठोकर मारते हुए खड़ी कार से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक जीई रोड स्थित मंजू ममता रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार कार के चालक ने नशे में तीन से चार लोगों को ठोकर मारी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। इसके बाद चारपहिया वाहन खड़ी कारों से टकरा गई। घटना के दौरान कई बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं। सभी बाल-बाल बचे। घटना से गुस्साए लोगों ने कार की चाबी निकालकर जबरदस्ती कार रोका। ताकि इन नशे में धुत कार सवारों से आगे जाकर बड़ा हादसा न हो सके। आक्रोशित भीड़ ने कार चालक साहिल जैन की मौके पर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के दो आरक्षकों ने बचाई कार में हुक्का और शराब की बोतल भी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौदहापारा थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor