The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तीन विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान 2025

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2025 के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान और यतियतन लाल सम्मान के नामों की घोषणा कर दी है। इन प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए गठित जूरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों और संस्थाओं का चयन किया है।

घोषित सूची के अनुसार, रियल ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य हेतु महाराजा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, कात्रेनगर (सोंठी), चाम्पा, जिला जांजगीर-चाम्पा स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए यतियतन लाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य अलंकरण समारोह में इन पुरस्कारों के साथ अन्य वर्गों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह प्रदेश के सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय मूल्यों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *