The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पाटन, युवक का शव पेड़ से लटके मिला

Spread the love

दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र में पंदर ग्राम पंचायत के खेल मैदान में 24 वर्षीय अरुण कुमार साहू का पेड़ से लटका शव मिला। मृतक ग्राम कुम्हली, जामगांव का रहने वाला था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। मौके से पुलिस ने एक बाइक और कुछ दैनिक सामान जैसे पर्स, मापने का फीता और माचिस बरामद किए। शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor