The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

हरदी गांव में कुएं में गिरे तीन हाथी, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

Spread the love

महासमुंद जिले के बारनवापारा क्षेत्र के हरदी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन हाथियों का दल कुएं में गिर गया। इस दल में एक शावक और दो वयस्क हाथी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि विचरण के दौरान सबसे पहले शावक कुएं में गिरा, और उसकी आवाज सुनकर बाकी दो हाथी भी उसे बचाने के प्रयास में कुएं में उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीओ कृष्णु चंद्राकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र ग्रामीणों को स्थल से दूर किया गया है। हाथियों को बाहर निकालने के लिए JCB मशीन से रेम (ढलान मार्ग) बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 से 20 दिनों से यह हाथियों का दल बारनवापारा क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में दीपावली के दिन ग्राम हरदी में एक वृद्ध व्यक्ति की हाथियों ने पटककर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ग्रामीण लगातार भयभीत हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor