The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

गोठान भूमि पर भाजपा नेता ने बनाया घर

Spread the love

बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कछिया में शासकीय गोठान भूमि पर भाजपा नेता द्वारा कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि शासन की गोठान योजना के तहत चिन्हित की गई थी, लेकिन भाजपा नेता अनूप गुप्ता ने इस जमीन पर कब्जा कर मनमाने तरीके से मकान बनवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार द्वारा निर्माण कार्य रोकने का स्थगन आदेश भी जारी किया गया था, फिर भी आदेश की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी है।
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि शिकायतकर्ता को ही चेतावनी दी जा रही है। इस मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *