The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

अरपा पुल के नीचे मिला वकील का शव

Spread the love

बिलासपुर। अरपा नदी में बने पुराने पुल के नीचे एक शव मिला। मृतक की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। मूल रूप से भाटापारा निवासी राहुल अग्रवाल पिछले सात वर्षों से बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार रात वे अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने मोपका गए थे। रात लगभग बारह बजे उनकी कार अरपा पुल के बीचोंबीच खड़ी पाई गई। देर रात तीन बजे पुलिस ने कार को लावारिस हालत में पाकर थाने ले जाया। इसके बाद अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार देर रात अरपा नदी में पुल के नीचे एक शव दिखाई दिया, जिसे SDRF टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। शव की पहचान अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *