Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

राज्य के पहले सोने की खान का खनन हुआ शुरू

Spread the love

बलौदाबाजार-भाटापारा। राज्य के इतिहास में एक नया स्वर्ण अध्याय जुड़ा। सोनाखान के बाघमाड़ा जंगल में राज्य की पहली सोने की खान की आधिकारिक खुदाई शुरू हुई है। यह छत्तीसगढ़ की एक मजबूत पहचान स्थापित करेगा।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस खान से 500 किलो सोना निकाले जाने की संभावना है। इस सम्बन्ध में विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में सोने के का उत्पादन और बढ़ सकता है। इस परियोजना के लिए हुई नीलामी में वेदांता ग्रुप ने सबसे अधिक की बोली लगाई थी। राज्य सरकार की अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद अब यहां खुदाई तेजी से की जा रही है। इससे पहले हुए जियो-टेक्निकल और भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षणों में इस क्षेत्र में सोने के भंडार के संकेत मिले थे, जिसके बाद विस्तृत अध्ययन कर खनन प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
खनन कार्य में अत्याधुनिक मशीनों और पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस परियोजना के दौरान स्थानीय समुदायों के हितों, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि यह पहल “आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम” है। आने वाले वर्षों में सोनाखान खदान प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण खनिज केंद्रों में से एक बन सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor