The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

BollywoodNational

महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने की पूजा-अर्चना

Spread the love

उज्जैन। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुबह दद्योदक आरती में शामिल होकर उन्होंने नंदी हाल में बैठकर पूजा-अर्चना की और कोटेश्वर महादेव का भी पूजन किया। इस अवसर पर पुजारी अर्पित गुरु ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपने पति के साथ महाकाल के दरबार पहुंची थीं। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने उनका स्वागत कर विशेष पूजन कराया था। महाकाल के इस दिव्य दरबार में हर दिन देश-विदेश से श्रद्धालुओं और हस्तियों का आगमन बना रहता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor