The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ज्वेलरी शॉप में चोरी, पुलिस कस्टडी में मौत परिवार ने उठाए सवाल

Spread the love

बलरामपुर। ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी में उमेश सिंह की मौत ने विवाद खड़ा कर दिया है। बीते दिनों बलरामपुर पुलिस ने 9 आरोपियों को जशपुर जिले से गिरफ्तार किया था। इनमे से उमेश सिंह की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है और प्रशासन से मुआवजे की मांग के साथ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक उमेश सिंह और उनके परिवार के कई सदस्य बादी गैंग से जुड़े हैं, जो चोरी डकैती जैसी घटनाओं को बड़े शातिराना तरीके से अंजाम देते हैं। उमेश सिंह की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से रकम बरामद हुई थी। गिरफ्तारी के बाद जिला मुख्यालय लाते समय उसकी तबीयत बिगड़ी और जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया और शव लेने से मना कर दिया। प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *