The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalCrime

तेलंगाना में 8 नक्सलियों ने हथियार डाले

Spread the love

हैदराबाद। तेलंगाना में बड़े कैडर के नक्सली नेता आजाद समेत आठ माओवादी नेता हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हुए। एएसआर जिलों के चिंतूर और वीआर पुरम तथा भद्राद्री-कोठागुडेम जिलों के चरला और वेंकटपुरम जैसे सीमावर्ती इलाकों में आजाद का प्रभाव काफी मजबूत रहा है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी क्षेत्रों में माओवादियों के शीर्ष नेताओं में शामिल आजाद ने आज मुलुगु जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान उनके साथ अन्य माओवादी भी मुख्यधारा में शामिल थे। आजाद उर्फ कोयाडा सम्बय्या उर्फ गोपन्ना, विशेष क्षेत्रीय समिति और तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य के रूप में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और वर्षों से दोनों जिलों के एजेंसी क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे। उनके आत्मसमर्पण से न केवल नक्सल संगठन को गंभीर झटका लगा है। यह स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor