The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

सीहोर में आवारा कुत्तों का आतंक, अस्पताल और स्कूलों को भी खतरा

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर में स्ट्रीट डॉग का आतंक बढ़ गया है। रात के समय किसी का अकेले घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है। कई बार झुंड बनाकर घूमते कुत्ते लोगों पर हमला कर देते हैं। शहर के स्टेशन रोड, गंज क्षेत्र, मछली बाजार, पुराना इंदौर रोड और अस्पताल क्षेत्र इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह हालात और भी डरावने हैं। आवारा कुत्तों का कब्जा अस्पतालों और स्कूलों में भी देखने को मिलता है, जिससे मरीजों, अभिभावकों और छात्रों में डर और गुस्सा दोनों है। देशभर में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पताल परिसरों से आवारा कुत्तों को तत्काल हटाया जाए और उनके प्रवेश को रोकने के लिए चारदीवारी बनाई जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor