The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर में सत्र 2022-23 के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

रायपुर । केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में सत्र 2022-23 के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्राचार्य श्रीमती प्रभा मिंज के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में नवप्रवेशी 168 छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गण भी आमंत्रित थे।नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी विद्यालय की प्रार्थना सभा का अवलोकन बड़ी तन्मयता के साथ किया।विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बी डी मानिकपुरी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रभा मिंज ने अपने उदबोधन में सभी छात्रों को विद्या प्राप्त करके देश के एक अच्छे नागरिक बनकर समाज हित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।नव प्रवेशी छात्रों को विद्यालय गतिविधियों से संबंधित बुकलेट एवं पठन-लेखन सामग्री प्रदान की गयी।अजीत मेहर ने विद्यालय के नियमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।पालकों द्वारा विद्यालय के कार्यक्रम की सराहना की गयी।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रितुशा कोसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती एफ बरवा, जे एल शांडिल्य सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *