The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कई हादसों में 2 की मौत

Spread the love

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मोड़ के पास शादी से लौट रहे तीन बाइक सवार दोस्तों को एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 22 वर्षीय प्रवेश यादव (निवासी लाटा बस्ती, दर्री थाना क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि बाइक का हैंडल वाहन से टकरा गया, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज जारी है।
अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार मोड़ के पास नेशनल हाईवे-130 पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक ट्रक का चालक वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया।
इसी तरह धमतरीमें एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक अधेड़ व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। यह मामला कुरूद थाने की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बागौद निवासी लखन लाल भार्गव किसी काम से बाहर गए हुए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आरौद टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *