The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

नगर निगम के प्लांट में लगी भीषण आग

Spread the love

भोपाल। राजधानी भोपाल में नगर निगम के कपड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। यह प्लांट अन्ना नगर क्षेत्र में स्थित है और पीपीपी मॉडल के तहत इसका संचालन एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा था, जो पिछले कुछ महीनों से बंद पड़ा था। जानकारी के अनुसार, आग लगने से पहले प्लांट को नोटिस और जुर्माना भी जारी किया गया था, जिसके बाद अचानक आग लगने से मामले की टाइमिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। आग में करीब 25 लाख रुपये की मशीन जलकर खाक हो गई, हालांकि उसका बीमा बताया जा रहा है। घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *