The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

नकाबपोशों ने किराना व्यापारी से 5.5 लाख लूटे

Spread the love


ग्वालियर। शहर के एक किराना व्यापारी पवन श्रीवास्तव के साथ बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकुओं से वार कर करीब 5 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना चिनौर रोड से गोपाल बाग सिटी जाते समय हुई और पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। आरोपियों ने पहले वारदात की रेकी की और सुनसान इलाके में व्यापारी पर हमला किया। कॉलोनी गेट पर खड़े गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसकी आंखों में धूल फेंककर भाग निकले। पवन श्रीवास्तव ने बताया कि उनके हाथ में रुपए से भरा बैग था, जिसमें 75 हजार रुपए प्लॉट के एग्रीमेंट से मिले थे और बाकी दुकान की रकम थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor