The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

फर्जी ज्योतिषी बनकर शकील खान ने छात्रा से लाखों ठगे

Spread the love

मध्यप्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें ग्वालियर की एक छात्रा से फर्जी हिंदू ज्योतिषी बनकर लाखों की ठगी की गई। शकील खान नामक आरोपी ने सोशल मीडिया पर ‘एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान’ आईडी बनाकर छात्रा से संपर्क किया और उसकी कुंडली में दोष बताकर तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने के नाम पर 10 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर ठग लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से गायब जेवर के बारे में पूछताछ की गई। छात्रा की चाची ने शकील को जाल में फंसाकर ग्वालियर बुलाया और पुलिस को शिकायत दी। हरिद्वार से अपने दो साथियों के साथ कार में आया शकील लालच में आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। आरोपी के खिलाफ मुरार थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *