The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshOther News

ओंकारेश्वर, ममलेश्वर मामले को लेकर तीन दिन बंद

Spread the love

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक निर्माण को लेकर लंबे समय से असंतोष बढ़ रहा है और यह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। निर्माण स्थल परिवर्तन को लेकर मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्री स्तर तक गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं आने पर नगरवासियों ने तीन दिनों का स्वैच्छिक बंद घोषित किया।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रभावित नागरिक, संत समाज, व्यापारी और आम लोग सभी इस बंद में शामिल हैं। उनका कहना है कि वर्तमान योजना से मंदिर, प्राचीन स्थल और कई परिवारों का अस्तित्व खतरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार ने उनकी बात सुने बिना परियोजना आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिसके विरोध में यह कदम उठाना जरूरी हो गया।
बंद के दौरान बाजार, होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। संत समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और बड़े स्तर पर फैल सकता है।
अब सभी की निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या सरकार जनता की पीड़ा को समझते हुए संवेदनशील निर्णय लेगी या संघर्ष और तेज होगा। इसी बीच, कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा आज ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन करेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor