चक्रवाती हवाओं से हो सकती है तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश

Spread the love


दिल्ली । राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ के इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके अलावा एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इसके चलते तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं विदर्भ और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते तेलंगाना, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.