The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शादी से पहले प्रेमी के साथ भागी मंगेतर, युवक ने भारी मात्रा में खायी शुगर की गोलियां, इलाज जारी

Spread the love


कोरबा । शादी से पहले मंगेतर प्रेमी के साथ भाग गई। इससे दुखी युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से बड़ी मात्रा में शुगर की गोलिया खा ली। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उसे अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी संजय कुमार यादव का विवाह क़टघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था। परिजनों की सहमति उपरांत 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सगाई के लिए संजय व उसके परिवारवाले उसके होने वाले ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी जानकारी मिली की होने वाली पत्नी के घर छोड़कर भाग गई। इस घटना से वह काफी दुखी हो गया और उसने आत्महत्या करने की गरज से अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां निगल गया। परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन- फानन में उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *