The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

तेंदू पत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़ बग्घे ने किया हमला,11 घायल

Spread the love

महासमुंद। तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों पर लकड़बग्घे हलमा कर दिया। महासमुंद जिले में गुरुवार की सुबह अलग—अलग समय में लकड़ बग्घे ने राह चलते व तेंदू पत्ता तोड़ने गए लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेल्डीह, गिरना और छिदौली के ग्रामीण गुरुवार सुबह करीब 5 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगलों में गए थे। इसी दौरान लकड़ बग्धे ने बेल्डीह के तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया। उसके पैर से मांस नोचकर ले गया। इसके बाद आगे छिंदौली के 7 ग्रामीणों को निशाना बनाया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी सभी घायलों का पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इससे पहले बुधवार रात भी छिंदौली गांव में ही लकड़बग्घे ने एक ग्रामीण पर हमला किया था। इस तरह से लकड़ बग्घे के हमले में 11 लोग घायल हो चुके है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *