The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

मुठभेड़ में खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा सहित 6 माओवादी ढेर

Spread the love

सुकमा। सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद विरोधी अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सालों से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना मोस्ट वांटेड और खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले में छत्तीसगढ़–तेलंगाना–आंध्र प्रदेश की सीमा के पास हुई मुठभेड़ में हिड़मा के साथ 5 अन्य नक्सली भी मारे गए हैं।
हिड़मा को नक्सलियों के सबसे खतरनाक कमांडरों में गिना जाता था। वह कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, जिनमें सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किए गए हमले शामिल हैं। उसकी मौत को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका मान रही हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली दंतेवाड़ा व सुकमा सीमा से लगे आंध्र प्रदेश के घने जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद आंध्र पुलिस, ग्रेहाउंड कमांडो और छत्तीसगढ़ बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए छह नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor