The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रायपुर में सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा, द्वारा आज 01 मई 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रायपुर में सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया। उदघाटन समारोह में न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जिला रायपुर भी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में न्यायमूर्तिगण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अन्य अधिकारीगण, छत्तीसगढ राज्य न्यायिक अकादमी के समस्त अधिकारी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, सभी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश, वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रायपुर के न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य, पोस्ट ऑफिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, मीडिया कर्मी भी उपस्थित हुए।स्वागत उद्बोधन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी द्वारा दिया गया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा डिजीटल माध्यम से फीता काट कर सब-पोस्ट ऑफिस का शुभांरभ किया गया जिसके पश्चात शिलालेख का अनावरण किया गया।मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में श्रेष्ठ अधोसंरचना उपलब्ध करवाने हेतु छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय प्रतिबद्ध है, और रायपुर में सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन इसी ओर आगे बढ़ने का एक कदम है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि सबपोस्ट ऑफिस, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पक्षकारगण सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस प्रकार की अधोसंरचना विकास से ऐसे जरूरत मंद लोगांे को जो कि शीघ्र न्याय की आशा रखते हैं उनको तीव्र गति से न्याय मिलने मे आसानी होगी।कार्यक्रम का संचालन कु. सौम्या राय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद प्रस्ताव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor