The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

बाइक चोर गिरोह के सात गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

Spread the love

कोरबा। दीपका पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 बाइक और एसईसीएल के 6 रोलर बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियो में जय सिंह पटेल, अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद रोहिदास, लालजी यादव, इमरान अंसारी और सुनील देवार आदि शामिल हैं।मुख्य आरोपी जय सिंह पटेल पर पहले से ही 10 अपराध दर्ज हैं।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है। दीपका एसईसीएल खदान से रोलर चोरी होने की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही जय सिंह पटेल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपका, कुसमुंडा और सर्वमंगला क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 14 बाइक और 6 रोलर बरामद किए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor