The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

धान खरीदी में बाधा 3 समिति प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर

Spread the love

कोरबा। धान खरीदी कार्य में बाधा पहुंचाने पर तीन समिति प्रबंधकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिनता निवारण अधिनियम (एस्मा) 1979 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छुरीकला के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक दीपक सिंह कंवर की शिकायत पर कर्मचारी अशोक कुमार दुबे पर ड्यूटी से जानबूझकर अनुपस्थित रहने और अन्य कर्मचारियों को काम से रोकने का मामला दर्ज किया गया।
इसी तरह विकासखंड पाली अंतर्गत दो समिति प्रबंधक—नरेंद्र कश्यप (निरधि) और कमल दुबे (चैतमा)भी धान खरीदी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन का कहना है कि खरीदी कार्य में बाधा डालना दंडनीय अपराध है और एस्मा के तहत बिना वारंट गिरफ्तारी संभव है।
इस बीच कलेक्टर अजीत वसंत ने निर्देश दिए हैं कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जारी डिलीवरी ऑर्डर के अनुसार धान उठाव को प्राथमिकता दी जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor