The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

healthMadhya Pradesh

ग्वालियर में पहली बार लिवर से बड़े ट्यूमर की सफल सर्जरी

Spread the love

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज से जुड़े सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने लिवर के सेगमेंट 5 और 6 में करीब आधा किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह ग्वालियर में अपनी तरह की पहली सर्जरी है। परसारी गांव निवासी 19 वर्षीय युवती निशा को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां जांच में लिवर में बड़ा ट्यूमर पाया गया। गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. आशीष श्रीवास्तव की टीम ने लगभग 3 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में ट्यूमर को पूरी तरह निकाल दिया, जबकि लिवर के बाकी हिस्से को कोई नुकसान नहीं हुआ। ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद निशा पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी ले चुकी हैं। डॉक्टरों के अनुसार इतने बड़े लिवर ट्यूमर को निकालना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है और यह ग्वालियर में पहली बार हुआ है, जिससे GRMC के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं को प्रमाणित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor