The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCOther NewsState

सुकमा में हुआ नक्सली कमांडर माडवी हिडमा का अंतिम संस्कार

Spread the love

सुकमा। मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उनकी पत्नी राजे का शव दो दिन बाद आज सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती लाया गया। दोनों नक्सली दंपति का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। माडवी हिडमा को 18 नवंबर को अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन में उनकी दूसरी पत्नी राजे और उनके गार्ड सहित कुल छह नक्सली ढेर हुए थे। हिडमा की मौत की खबर के बाद सुकमा जिले में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया था। हिडमा की मौत के बाद उनके गांव पूवर्ती में मातम पसरा हुआ था। हिडमा की मां ने पुलिस से भावुक अपील करते हुए कहा कि वह बूढ़ी हो चुकी हैं और अपने बेटे का शव नहीं ला सकतीं, इसलिए पुलिस से अनुरोध किया कि शव गांव लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। आज सुबह हिडमा और उनकी पत्नी का शव गांव पहुंचाया गया और दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor