The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

औषधि प्रशासन के अधिकारी वसूली में लगे – डॉ. गुप्ता

Spread the love


रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता को विभिन्न जिलों के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के विरुद्ध मिल रही शिकायतें जिस पर डॉक्टर राकेश गुप्ता ने ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने का कष्ट करें ,छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एडीसी एवं औषधि निरीक्षक द्वारा दवा व्यापारियों को परेशान करने की लगातार शिकायतें आ रही है हाल ही में
1. रायगढ़ से प्राप्त शिकायत में जानकारी मिली है कि वरिष्ठ खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी द्वारा रायगढ़ जिले में दवा व्यापारियों से डरा धमका कर अवैध वसूली करी जा रही है। इस संबंध में आपको वरिष्ठ दवा व्यापारी ने 19 नवंबर को फोन द्वारा सूचित कर अवगत कराया है।
2. बिलासपुर जिले से औषधि निरीक्षक जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारी के साथ मिलकर व्यापारियों को अलग-अलग कारण बताकर परेशान कर रहे हैं और ऐसा भी पता चला है की बड़े पैमाने पर अवैध वसूली भी कर रहे हैं, जानकारी यह भी है कि एक चिन्हित दुकान को कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।
3. छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के ऊपर भ्रष्टाचार के तथ्यात्मक आरोप लगाए जाने पर माननीय स्वास्थ्य सचिव महोदय के आदेश पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय से एवं फार्मेसी काउंसिल की आंतरिक जांच चल रही है इसी बीच शिकायत करता बिलासपुर के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन को नियम विरुद्ध जाकर फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार ने निलंबन कर दिया जिसकी एक प्रति फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष और काउंसिल के सदस्यों की बगैर जानकारी के आपके कार्यालय को भी भेजी गई। इस पर बिलासपुर के औषधि निरीक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त पत्र के आधार पर मेडिकल स्टोर के संचालक का बिना पक्ष जाने उनकी दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी कर दिया जो की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और गैर कानूनी है जिससे प्रदेश के सभी फार्मेसिस्ट व्यथित हैं एवं लोकतांत्रिक तरीके से इस कार्यवाही का विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं।
उपरोक्त शिकायतों एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों से ऐसे ही दबाव पूर्वक दवा व्यापारियों से अवैध वसूली की की जा रही है जिससे कि सभी दवा व्यापारियों में भय और क्रोध का वातावरण बना हुआ है। जिसे हम कड़े शब्दों में विरोध प्रकट करते हैं एवं आप से आग्रह करते हैं विषय वस्तु को संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र विधि अनुरूप कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor