Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक कोरोना मरीज मिले,कुल 597 मामले सक्रिय

Spread the love

रायपुर । प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 150 मरीज मिले हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मरीज मिले हैं। बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या 106 थी। गुरुवार रात तक की स्थिति में अब तक छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 7997 के पार हो गई है। प्रदेश भर में हुए 24,710 सैंपलों की जांच में से 150 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में कुल 597 मामले सक्रिय हैं। किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor