Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

healthMadhya Pradesh

बीएलओ को काम के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Spread the love

भोपाल। बीएलओ कीर्ति कौशल को हार्ट अटैक आया है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी है। हार्ट अटैक की खबर मिलने पर एसडीएम अर्चना शर्मा अस्पताल पहुंची और उनकी तबीयत जानी। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के नाम काटे जाने पर भविष्य में उन पर कार्रवाई हो सकती है। पटवारी ने सरकार की असफलता बताते हुए चुनाव आयोग से बीएलओ के काम करने का समय बढ़ाने की लिखित मांग भी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor