The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

भाजपा नेता की जमीन पर कब्जे के प्रयास में हमला

Spread the love

ग्वालियर। ग्वालियर में पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने आए बदमाशों ने दिल्ली के भाजपा नेता पूरन सिंह और उनके भाई विनोद सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। बड़गांव क्षेत्र में 7 बीघा जमीन पर पूरन सिंह पिछले 46 साल से खेती कर रहे हैं। आरोप है कि कुख्यात प्रॉपर्टी डीलर कपिल यादव अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आया और जबरन कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने हवाई फायरिंग और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने कपिल यादव और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *