The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग:दोस्त को शराब पार्टी देने के चक्कर में युवक हुआ उठाई गिरी का शिकार ,एक्टिवा की डिक्की से 76 हजार 500 रुपये पार

Spread the love


”संजय चौबे”
भिलाई।
सीडीएम मशीन से खाते में पैसा जमा करने जा रहे युवक का किसी ने 76 हजार 500 रुपये एक्टिवा की डिक्की से पार कर दीए। मामले की रिपोर्ट छावनी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जेपी चौक केम्प 2 भिलाई निवासी श्याम कुमार यादव उम्र 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 1-12-22 को उसके पिता राममिलन यादव उसे 55000 रूपये सीडीएम मशीन से बैंक खाते में डालने दिए थे एवं उसके दोस्त ईश्वर ने 9000 रूपये दिया था तथा वह स्वयं 13000 रूपये पहले से रखा हुआ था। कुल 77000 रूपये उसके पास था ,जिसे आरेंज कलर के झोले में रखकर अपने एक्टिवा के डिक्की में रख कर अपने दोस्त ईश्वर के साथ हाउसिंग बोर्ड जामुल के सीडीएम मशीन तरफ जा रहा था, रास्ते में उसका दोस्त विशु मिला और पार्टी देने को बोला तब वह उसके लिए शराब लेने नंदनी रोड के पास अंग्रेजी शराब भट्ठी गया था। वहा पर वह डिग्गी से ही 500 रूपये निकालकर शराब लिया, और फिर चौरसिया होटल से चाय पार्सल कराने के लिए उसके होटल के बगल में अपनी एक्टिवा वाहन को खडी कर अपने दोस्त ईश्वर के साथ चाय पार्सल करवाने होटल गया और वह गुटखा लेने सामने पान ठेला गया और उसके बाद वापस अपने एक्टिवा वाहन से अपने दोस्त ईश्वर को केम्प 2 जयतखाम के पास शीतला मंदिर भवन के सामने छोडकर एवं विशु को शराब देकर, वही पर खडे दोस्त विशाल को लेकर हाउसिंग बोर्ड जामुल के सीडीएम मशीन के लिए निकला रास्ते में बैकुण्ठधाम मैदान में रूक कर अपने रूपयों को जमाने के लिए अपने एक्टिवा के डिग्गी को खोला तो देखा कि उसमें रखे 76,500 रूपये झोला सहित नहीं था। प्रार्थी को शंका है कि उसका रूपये चौरसिया होटल के बगल से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *