The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

दो सगे भाइयों की दो घंटे के अंतराल में हुई मौत

Spread the love

बालोद। डौंडीलोहारा के ग्राम औरी में साहू परिवार बीते दिनों दो सगे भाइयों की दो घंटे के अंदर मौत हो गई।
ग्राम औरी निवासी रूपराम साहू 76 का सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। निधन को दो घंटेे ही हुआ था, तभी उनके बड़े भाई जीवराखन साहू 80 का दोपहर 12 बजे निधन हो गया। इस घटना से सभी हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों की माने तो यह पहली बार है, जब इस तरह की घटना घटी है। घर से दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ निकाली गई। दोनों भाइयों की अर्थी देख पूरा गांव रो पड़ा। गांव के मुक्तिधाम में एक साथ अलग अलग अर्थी सजाकर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *