The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों के ठिकानों पर दी दबिश

Spread the love

रायपुर। रविवार तड़के प्रात: 3 बजे राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग 100 टीमों ने नशे के सामानों की तस्करी करने वाले आरोपियों, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। थानों की टीमों ने सभी बी एस यू पी कॉलोनियों, राजीव आवास कालोनी तथा झुग्गी बस्तियों को खंगाला।
इस दौरान 02 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर उनसे लगभग 15 किलोग्राम गांजा एवं 440 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 183 पौवा शराब जप्त किया गया। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 37 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 111 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor