The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली गिरफ्तार

Spread the love

दंतेवाड़ा। सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार का यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली देवे कोवासी (32) और दुला सोड़ी (29) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नक्सलियों के सर पर 10—10 हजार रुपए का इनाम है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की रात में डीआरजी दंतेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था, दल जब गोंडेरास गांव के जंगल में था तब एक महिला और पुरुष सुरक्षा बलों को देखकर वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दानों को पकड़ लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor