The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मधुमक्खियों ने किया युवक पर हमला,एक की मौत

Spread the love

बलरामपुर । राजपुर थाना क्षेत्र मे एक दुखद घटना हुई है,ग्राम कुटवा निवासी सिलमानुष लकड़ा (28)पुत्र राजाराम अपने मामा और अन्य ग्रामीणों के साथ उदलकछार के जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया था। युवक लकड़ी काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला किया। बचने की चक्कर में वह नीचे उतर रहा था, तभी बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़ा। इसी दौरान सैकड़ों मधुमक्खियां उस पर टूट पड़ीं। वहां मौजूद परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor