The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हिंदी भाषा का है हजार साल पुराना इतिहास- राकेश तिवारी

Spread the love

राजिम। भले ही हमारे काम काज की भाषा अंग्रेजी हो लेकिन हमारी मातृभाषा हिंदी का हम बेहद सम्मान करते हैं। उक्त बातें जेपी फाउंडेशन के संस्थापक राकेशतिवारी ने कही है और कहा कि हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में भारत की कार्यकारी और राजभाषा का दर्जा आधिकारिक रूप से दिया गया है। गांधी जी ने हिंदी भाषा को जनमानस की भाषा भी कहा है। भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में हिंदी को संघ की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। तिवारी ने कहा कि भारत में 1949 से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हम अंग्रेजी बोलते हुए भी खुद को हिंदी भाषा के प्रचलन पर गौरान्वित अनुभव करते हैं।हिंदी भाषा के शब्द व भाव दिल को छूते हैं। हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि बोल चाल और लिखते वक्त हिंदी का इस्तेमाल करें ताकि भाषा के माध्यम से राष्ट्र एक जुट हो सके।

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor