The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बिलासपुर-अंबिकापुर और रायपुर-अंबिकापुर के लिए जल्द ही स्काई होप का विमान

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर-अंबिकापुर और रायपुर-अंबिकापुर मार्ग पर हवाई पर फ्लाई बिग एयरलाइंस ने तकनीकी व स्टाफ संबंधी परेशानियों के कारण अपना पूरा ऑपरेशन बंद कर दिया है। इसके बाद इन दोनों रूट पर उड़ान संचालन की जिम्मेदारी स्काई होप एयरलाइंस ने सम्हालने का फैसला लिया है और जल्द इन रूटों पर विमानों का संचालन शुरु होने जा रहा है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की ओर से सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लाई बिग लंबे समय से ऑपरेशन में परेशानी झेल रही थी, इसलिए उसने अपने छोटे विमान वाले रूट बेचने का फैसला लिया। स्पाइसजेट समूह से जुड़ी स्काई होप एयरलाइंस ने 20 सीट से कम क्षमता वाले विमानों के लगभग सभी रूट खरीद लिए हैं। इसी के चलते अब बिलासपुर-अंबिकापुर और रायपुर-अंबिकापुर सेक्टर पर उड़ानें स्काई होप द्वारा चलाई जाएंगी।
समिति का मानना है कि स्काई होप पहले से ही स्पाइसजेट की सहयोगी कंपनी है, जिससे भविष्य में स्पाइसजेट का बिलासपुर से सीधा ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर ऐसा हुआ तो बिलासपुर से देश के बड़े शहरों तक सीधे उड़ान भरने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor