The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी का झांसा देकर कुवांरी को बनाया माँ

Spread the love

कोरबा। एक कुवांरी युवती ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी तीन दिन बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में युवती का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला हरदीबाजार पुलिस चौकी की है। चार साल पहले जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा के ग्राम डरगा बहरा निवासी अरविंद ओग्रे युवती के घर आया था। इसी दौरान आरोपी ने परिजनों की अनुपस्थिति में युवती का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक चोरी-छिपे घर आकर शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने लगा। जब युवती गर्भवती हुई, तो उसने अरविंद को इसकी जानकारी दी। युवक ने उसे बच्चे सहित अपनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *