The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने सही कहा नक्सली और संघ दोनों समाज के लिये घातक : सुशील शुक्ला

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान छत्तीसगढ़ के आरएसएस का नागपुर और नक्सलियों का आन्ध्र से संचालन होता है यहां पर केवल बंधुआ मजदूर है। कांग्रेस ने समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने संघ की हकीकत को सामने रखा है। कवर्धा तनाव के बाद आरएसएस की जो गतिविधियां एक बार फिर से सामने आई है उससे साफ हो गया कि छत्तीसगढ़ के आरएसएस के कार्यकर्ता नागपुर के हाथों की कठपुतली है। यदि आरएसएस का संचालन छत्तीसगढ़ के लोग कर रहे होते उनमें जरा भी छत्तीसगढ़ के प्रति लगाव होता अपने ही प्रदेश के दंगा भड़काने की साजिश नहीं रची जाति। जिस प्रकार नक्सलियों के बड़े नेता आन्ध्र, तेलंगाना में बैठकर राज्य के नक्सलियों को संचालित कर उनसे राज्य के ही लोगों पर गोली चलवाते है। वैसे ही संघ के नागपुर में बैठे लोग छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित कर अपने ही प्रदेश के लोगो के खिलाफ दंगा करवाते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *