The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

महिला ने आरक्षक के परिवार पर किया चाकू से हमला, दो की मौत

Spread the love

दुर्ग। एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसके परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी तानिया यादव गंभीर रूप से घायल होकर आईसीयू में भर्ती है। वहीं दूसरी बेटी नैना यादव ने बाथरूम में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक ललितेश यादव के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई और दोनों की कथित शादी भी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक वारदात अंजाम दी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *