The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

SIR प्रक्रिया में देरी PCC चीफ ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की

Spread the love


रायपुर। प्रदेश समेत कई राज्यों में SIR प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है और इसे पूरा करने के लिए एक महीने की समय सीमा तय की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। डिजिटाइजेशन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच आज प्रेसवार्ता में PCC चीफ दीपक बैज ने SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में BLO बेहद परेशान हैं, क्योंकि इतने कम समय में काम पूरा नहीं हो पाया है और अब सिर्फ छह दिन बचे हैं, ऐसे में 4 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया करना संभव नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग से तारीख बढ़ाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम इसलिए बनाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति समस्या होने पर कॉल कर सके। जमीन की गाइडलाइन बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि दरों में 10 गुना वृद्धि की वजह से आम और गरीब लोगों पर बड़ा बोझ पड़ा है, जिससे घर और जमीन खरीदने का सपना मुश्किल हो गया है, और यदि गाइडलाइन में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor