The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पर्चा जारी कर बताया पुलिस ने 50 नक्सलियों के साथ देवजी को किया गिरफ्तार

Spread the love


जगदलपुर। नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने एक पर्चा जारी किया है। इसमें कहा गया कि देवजी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही 50 अन्य नक्सली भी पकड़े गए हैं। नक्सली प्रवक्ता ने 18 और 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सितारामा राजू जिले में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया और मांग की कि पुलिस जल्द ही देवजी समेत अन्य साथियों को न्यायालय के समक्ष पेश करें। नक्सली संगठन का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ की कहानी बनाकर हिड़मा सहित उनके अन्य 13 साथियों को पकड़कर मारा गया। 13 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सलियों ने 30 नवंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *