The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

बघेल और पीएम मोदी की तुलना पर ओपी चौधरी का पलटवार

Spread the love


रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करता, मुझे नरेंद्र मोदी से तुलना मत कीजिए”, प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बघेल के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री से तुलना हो ही नहीं सकती, क्योंकि उन्होंने माताओं‑बहनों को 500 रुपये देने, शराबबंदी, PSC पारदर्शिता सहित कई मुद्दों पर जनता से झूठ बोला है। चौधरी ने आरोप लगाया कि धान, चावल और गोबर तक में घोटाले हुए और जनता ने हर जगह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। दूसरी ओर, भूपेश बघेल ने अपने साझा किए गए इंटरव्यू में कहा कि वे “कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करेंगे और 10 बार मरना पसंद करेंगे, लेकिन मोदी नहीं बनना चाहेंगे।”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor