The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhCrimeState

फर्जी ई चालान से युवक से 7 लाख से ज्यादा की ठगी, एफ आईआर दर्ज

Spread the love

रायपुर। ऑनलाइन साइबर ठग गिरोह ने अब ई-चालान को भी ठगी करने का जरिया बना लिया हैं। अब लोगों को उनके मोबाइल पर फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा जा रहा है। जिसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। इसके बाद कुछ ही देर में व्यक्ति के बैंक खाते में जमा राशि गायब हो जाती है। एकइसी तरह का एक मामला सामने आया है। ठगों ने एक युवक से 7 लाख 42 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ित ने इसकी शिकायत टिकरापारा थाने दर्जः कराई है। थाने के अनुसार, प्रार्थी पवित्र पाल निवासी आरडीए कालोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बेटे रोहित के मोबाइल पर 10 से 16 अप्रैल के बीच आरटीओ ई-चालान की एपिक फाइल आयी थी। इसको जैसे ही उसने डाउनलोड किया, उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों तक पहुंच गया। इसके कुछ ही देर बाद रोहित के खाते में जमा 7 लाख 42 हजार 209 रुपए पार हो गए। खाते से रकम का आहरण का मैसेज मिलते ही रोहित को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।
साइबर सेल अब इस मामले में कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में पुलिस अभियान और सोशल मीडिया से लोगों को सायबर ठगी के बारे में जागरूक कर रही है। उनका कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक, पीडीएफ या एपीके फाइल को बिल्कुल भी न खोलें। ई-चालान की जानकारी केवल ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी ऐप पर ही जांचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *