The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भाजपा सदर बाजार मंडल ने सामूहिक रूप से सुनी “मन की बात”

Spread the love

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा ब्राह्मणपारा वार्ड में उत्साहपूर्वक किया गया। यह जानकारी संतोष कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। “मन की बात” में प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान पर प्रेरणादायक विचार साझा किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने “मन की बात” के माध्यम से देशहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *