The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रेत भरे हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

Spread the love

आरंग। नेशनल हाइवे-53 पर रेत भरे एक हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए। इसके कारण मृतकों की शिनाख्त करने में मुश्किल हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंदिर हसौद थाने के ग्राम उमरिया के पास हुई। मृतक युवक होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एलएच 2236 पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रेत भरे तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 04 क्यूडब्ल्यू 9904 ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, हाइवा के भारी-भरकम पहियों के नीचे आने से युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर हर तरफ खून और मांस के लोथड़े नजर आ रहे थे। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *