The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर उप-चुनाव के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर स्टार प्रचारक

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप-चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुलिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 37 लोगों के नाम शामिल है। कवर्धा के विधाायक व प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर को उप-चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
स्टार प्रचारकों के नाम इस प्रकार है:- पी.एल. पुनिया, मोहन मरकाम, भूपेश बघेल, डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर, उलका, टी.एस.सिहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, गुरू रूद्र कुमार, श्रीमती अनिला भेडिया, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, श्रीमती ज्योत्सना महंत, श्रीमती फुलोदेवी नेताम, दीपक बैज, राजेश तिवारी, लखेश्वर बघेल, श्रीमती देवती कर्मा, राजमन बेंजाम, संतराम नेताम, अनुप नाग, शिशुपाल शोरी, विक्रम मंडावी, रेखचंद जैन, चन्दन कश्यप, अमरजीत चावला, रवि घोष, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन के कारण भानुप्रतापपुर में उप-चुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने यहा से स्वर्गीय मंडावी की पत्नि सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया है। उप-चुनाव के लिए 05 दिसम्बर को मतदान होगा। उप-चुनाव में 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है मुख्य रूप से कांग्रेस की सावित्री नेताम व भाजपा के ब्राम्हनंद नेताम के बीच मुकाबला होगा। उप चुनाव की मतगणना 08 दिसम्बर को होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *